बिहार शरीफ़ के मोहल्ला चांद पूरा में #एसडीपीआई(सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) की ओर से भूख से आज़ादी खौफ से आज़ादी नारो के साथ एक विशाल सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई जहां भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। जिसमें एसडीपीआई जिला अध्यक्ष आसिफ अहसन ने लोगों के समक्ष पार्टी के विचार रखा और देश में हो बढ़ रही बेरोजगारी, निजीकरण,और पैट्रोल, डीजल के मूल्यों में हुई बढ़ोतरी का खुल कर खंडन किया ,उसके बाद पूर्व विधान सभा प्रतियाशी शमीम अख्तर ने लोगो को बताया कि किस तरह बीजेपी की किसान विरोधी कानून से आज देश 100 दिनों से आंदोलन की आग में झोंका हुआ है और लोगों की दैनिक जीवन चरमरा गई है जिससे कई क्षेत्रों में लोग रोड और बॉर्डर सील किए हुए है और सरकार जो है की कान में तेल डाल कर देश की संपति बेचने में लगी हुई हैं। इसलिए आज के दौर में हम सभी को अपना सोच बदल कर देश को बचाने के लिए SDPI ही एक मात्र विकल्प है।जहां लोगो की भारी भीड़ ने अभिभाषण को सुना और काफी तादाद में लोगो ने सदस्यता लिया !

0 Comments