पुर्व विधायक सोम प्रकाश सिंह पहुंचे पावापुरी वर्दवान आयुर्विज्ञान संस्थान।

पावापुरी, बिहारशरीफ। स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक के नालन्दा जिला उप-सचिव कन्हैया लाल यादव कि पत्नी कुछ दिन पहले खाना बनाने के क्रम मे आग के चपेट में आने से बुरी तरह से जल गई थी। जिसे सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया जहां उन्हें पावापुरी रेफर कर दिया था। जिसे आज देखने स्वराज पार्टी के पुर्व विधायक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमप्रकाश सिंह पहुंचे। कन्हैया कि पत्नी को हिम्मत बढ़ाएं और जल्द स्वस्थ होने कि कामन किए।  साथ स्वराज पार्टी के साथी जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार, जिला सचिव संजय कुमार, पटना जिलाध्यक्ष अरूण कुमार बर्मा, बख्तियारपुर के पुर्व विधानसभा प्रत्याशी रणधीर कुमार, मनोज कुमार, शिव शंकर कुमार, घनश्याम कुमार, प्रदेश छात्र अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, रंजय नाथ शामिल हुए।