आज दिनांक 15 मार्च दिन सोमवार को बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ नालन्दा इकाई की बैठक  स्थानीय संघ कार्यालय में सम्पन्न हुआ जिसमें cotpa एक्ट 2003 के विरोध एवं बीड़ी उधोग  में कार्यकर्त 5 करोड़ लोगों के रोजगार बचने के लिये 18 मार्च 2021 दिन गुरुवार को प्रस्तावित कार्यक्रम (अस्पताल चौराहा पर प्रतीकात्मक रूप से बीड़ी बनाकर)के सम्बंध में समीक्षा किया गया 

बैठक की अध्यक्षता  वरिष्ठ श्रमिक नेता कनक प्रकाश ने किया 

कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कनक प्रकाश ने कहा कि  आज नीति आयोग के आयतित अर्थशास्त्री जिनको जमीनी हकीकत का ज्ञान नही है उनके द्वारा दिये गये गलत सलाह के कारण आज बीड़ी उधोग तबाह होने के कगार पर है BMS सरकार से जानना चाहता है कि बीड़ी उधोग के तबाह होने के बाद लगभग 5 करोड़ श्रमिको के लिये रोजगार का वैकल्पिक व्यवस्था किस प्रकार होगी 

सरकार को 5 करोड़ लोगे के आजीविका से खिलबाड़ करना बंद करना चाहिये

कार्यक्रम के सम्बंध में बताते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सतीस चन्द्र प्रभात ने कहा कि  18 मार्च को भगवा झंडा लिये हुए हजारों बीड़ी श्रमिक जब सड़क पर बैठकर प्रतीकात्मक रूप से बीड़ी बनाने का कार्य करेगी यह कार्यक्रम के माध्यम से बीड़ी मजदूर संघ के कार्यकर्ता सरकार को चेतावनी देने का कार्य करेगी कि आज बिहार शरीफ का सड़क पर हम आपके नीतियों का विरोध कर रहे आप अपनी श्रमिक विरोधी नीति वापस ले अन्यथा हम दिल्ली के सड़क पर भी लाखों बीड़ी मजदूर आपके नीतियों के खिलाफ सड़क पर आ सकते है 

इस बैठक में इनलोगो के अलाबा बीड़ी मजदूर के नेता असगर शमीम जी रियाज जी असमद खान जी सुधीर पटेल अमरेंद्र कुमार विट्टू खान  सब्बीर आलम सुहैल अहमद राजा खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे