बिहारशरीफ के कागज़ी मोहल्ला में गुप्त सूचना के आधार पर सेक्स रैकेट का खुलासा

नालंदा पुलिस ने जिला मुख्यालय बिहार शरीफ अवस्थित बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला में गुप्त सूचना के आधार पर सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है।

खबर है कि पुलिस ने डीएसपी सदर डॉ शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए 4 महिलाओं के साथ-साथ एक मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कई अन्य लोग 6 से अधिक दरवाजा होने के कारण भागने में सफल रहे।

इस दौरान डीएसपी सदर डाक्टर शिब्ली नोमानी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कागजी मोहल्ला स्थित डाक्टर उमेश कुमार सिन्हा के घर में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है।


इसके बाद घर में छापेमारी की गई। तो कई आपत्तिजनक समाने के साथ 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही मकान मालिक डाक्टर उमेश कुमार सिन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी ने बताया कि इसी मकान में कुछ दिन पूर्व ही अपहृत बालक को रखने की काम किया था। जिसके बाद पुलिस ने बरामद किया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।