सङक सुरक्षा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने कि जरूरत: संजय

 बिहारशरीफ। आए दिन सङक पर हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने कि जरूरत है। यह जानकारी समाजसेवी सह स्वराज पार्टी के जिला सचिव संजय कुमार ने दिया और कहा कि गांव-गांव जाकर यह बताने कि जरूरत है कि आप जब भी सङक पर पैदल चले तो हमें वांयी ओर ही चले और सङक पार होना है तो दाएं-बाएं देखकर ही पार होए व हङबराहट में न रहे। वाईक एवं छोटे सवारी हमेशा अपने गांव के रास्ते से मेन सङक पर चढ़ने के लिए थोङा रूके व दाएं-बाएं देखकर ही आगे बढ़े। श्री कुमार कहा कि तेज रफ्तार व गढ़े को देखकर ही वाहन को चलाएं। हमेशा हेलमेट पहनकर एवं आगे पीछे बङे वहनो से दुरी बनाकर ही चले। सङक सुरक्षा आपकी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।