नये कृषि बिल कानून का स्वराज पार्टी ने किया कङा विरोध।
बिहारशरीफ। शहीद-ए-कारगिल पार्क में पुलवामा शहादत दिवस के मौके पर उन तमाम शहिदों को पुष्पांजलि अर्पित कर देश में लाये गये नये कृषि कानून के विरोध में और देश में हो रहे किसान आँदोलन के समर्थन में स्वराज पार्टी द्वारा आज बिहारशरीफ में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में नालन्दा के विभिन्न गाँव व देहात से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि भारत की मौजूदा सरकार देश के चंद उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिये देश के तमाम सरकारी प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इससे देश की संप्रभुता खतरे में आ गयी है। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वराज पार्टी के जिला सचिव संजय कुमार ने कहा कि किसी भी देश की लोकतांत्रिक सरकार का पहला कर्तव्य होता है कि देश के हित में कानून बनाये। परंतु हमारी सरकार चंद उद्योगपतियों के हित में काम करने लगी है। सभा को संबोधित करते हुए हरनौत विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी कन्हैयालाल यादव ने कहा कि अभी ऐसा ही एक कृषि कानून देश की मौजूदा सरकार ने लाया है जिससे देश के तमाम किसान भयभीत हो गये हैं कि अब यह सरकार देश के तमाम सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचने के बाद किसानों से उनका खेत भी छीन लेगी। जिससे देश के कोने-कोने के लोग आक्रोशित व आंदोलित हो गये हैं। ऐसी स्थिति में देश की मौजूदा सरकार को एक भी दिन सत्ता बने रहने देना देश के अहित में होगा। स्वराज पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति से देश के किसानों के अहित में लाया गया कृषि कानून को रद्द करने एवं देश की मौजूदा सरकार को बर्खास्त करने की माँग किया ताकि देश की जनता को राहत मिल सके।
प्रदेश सचिव रंधीर सिन्हा, प्रदेश छात्र अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, राहुल कुमार, नालन्दा उपाध्यक्ष अजय यादव,छात्रों अध्यक्ष रजनीकांत कुमार उर्फ पवन, अशोक यादव, शशि भूषण प्रसाद, मंटू पांडे, राज बाबू, अमित कुमार व अन्य स्वराज साथी उपस्थित रहे।

0 Comments