नये कृषि बिल विरोध में स्वराज पार्टी करेगी आंदोलन।

 बख्तियारपुर। पटना जिला के बख़्तियारपुर प्रखंड के अलीपुर गांव में स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में किसान आंदोलन के समर्थन में एक बैठक रखा गया । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह कि मौजूदा सरकार तीन काले कृषि कानून लाया है उस कानून से किसान जगत को नुकसान छोड़ फायदा नही होने वाला है। जिस तरह से देश की हर सम्पति व सम्पदा को भारत सरकार कारपोरेट जगत को बेच रही है। आने वाला समय देश मे आर्थिक तंगी व भुखमरी बढ़ जाएगी। किसान के समर्थन में 13 फरवरी 2021 को बख्तियारपुर प्रखंड में किसान सम्मेलन व मार्च निकाला जाएगा। इसमें उपस्थित पटना जिला अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, नालंदा जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार, जिला सचिव संजय कुमार, हरनौत विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कन्हैया कुमार, बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष विनय भूषण, रामकुमार सिंह, अनुज यादव, रंजय नाथ, छात्र स्वराज प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, शिवशंकर, बख्तियारपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रणधीर सिन्हा, राहुल कुमार चंद्रशेखर आजाद राजू यादव संतोष व अन्य स्वराज साथी उपस्थित रहे।