नीतू कुमारी को इंसाफ के लिए स्वराज पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च।
गया। विगत दिनों डोभी प्रखंड के करपुरी नगर के 14 वर्षीय बच्ची नीतू कुमारी के साथ हुए हैवानियत के ख़िलाफ़ स्वराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में स्वराज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डोभी के चतरा मोड़ से लेकर डोभी मोड़ तक पदल मार्च किया। स्वराज पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने बताया कि डोभी के कर्पूरी नगर निवासी अखिलेश ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्री आरती उर्फ नीतू
कुमारी घर पर अकेली थी। अकेला देख कर कपूरी नगर निवासी अर्जुन दास के 35 वर्षीय पुत्र राजेश दास ने जबरन उसके
साथ रेप किया। जो वह मासूम अपने इज्जत को लूट जाने को
लेकर खुद पर किरोसीन छिट कर आग लगा ली। जिसमें वह पुरी
तरह झुलस गई जब उसकी मां घर पहुंची तो किसी प्रकार उसे
डोभी अस्पताल लाई वहां से बेहतर इलाज के लिए गया भेज
दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने में प्राथमिकता दर्ज कराई है. लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया न हीं इसमें किसी की गिरफ्तारी की गई है। वही कैंडल मार्च में पहुंचे स्वराज पार्टी के जिला अध्यक्ष शंभू नाथ यादव ने कहा कि एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं वहीं दूसरी तरफ इस तरह के हैवानियत पर भी सरकार गंभीर नहीं है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वराज पार्टी के युवा नेता दीपक कुमार दांगी डोभी थाना के क्रियाकलाप पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह मामले की शिकायत वरीय पदाधिकारी से करेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो नीतू को इंसाफ दिलाने के लिए जिलाव्यापी आंदोलन करेंगे। कैंडल मार्च में रवि यादव, राकेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, सुरजदेव शास्त्री, अनूप, अरविंद, बिक्की एवं सैंकड़ों कार्यरता शामिल हुए।


0 Comments