अयोध्या में बनने वाले भव्य एवं दिव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर निधि संग्रह अभियान का आज अंतिम दिन है।शहर में भी कई टोली इस अभियान में जुटी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें हर वर्ग के लोग उदारतापूर्वक सहयोग कर रहे हैं।

जिसमे आज नालन्दा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ श्यामा रॉय 11000 एवं उनके सहयोगी सचिन कुमार ने भी 11000 का चेक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से राम भक्तो की टोली प्रमुख प्रिंस पटेल को सौंपा।

जिसमे जिला सम्पर्क प्रमुख बिनीत लाल, सुमन्त पटेल, रौशन गोपाल भी उपस्थित रहे।

डॉ श्यामा रॉय ने समपर्ण करते हुए बताया कि मै बहुत दिनों से इंतजार कर रहा था और मैं सौभाग्यशाली हु की इस पुण्य कार्य मे मेरा भी गिलहरी सहयोग रहा।

ओहि उपस्थित प्रिंस पटेल ने कहा कि राम मंदिर से राष्ट्र मंदिर और राष्ट्र मंदिर से विश्व बंधुत्व का निर्माण होगा। उन्होंने कहा जीवन को महत्वपूर्ण करना है तो श्रीराम की तरह समर्पण और त्याग और सभी जीवों से लगाव को भी अपने जीवन में लाना होगा।  अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक फैसले को लेकर देश ही नहीं विदेशों में रह रहे श्री राम भक्त भी उत्साहित है। लंबे अर्से के बाद देशवासियों को यह बेहतर अवसर प्राप्त हुआ है।