आज देशभर में धूमधाम से और अपार श्रद्धा के साथ रविदास जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर भारतीय बेरोज़गार पार्टी के बिहार अध्यक्ष रमेश कुमार ने देशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई संदेश में कहा है कि गुरु रविदास जी की जंयती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। रविदास जी एक महान मानवतावादी और धर्म सुधारक संत थे। उन्होंने अपना जीवन जातिविहीन और भेदभाव रहित समाज के निर्माण में लगाया।वे आध्यात्मिक बुद्धिमता के प्रतीक थे और समानता में विश्वास रखते थे। हमें गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और विश्व बंधुत्व तथा समानता पर आधारित समाज का लक्ष्य हासिल करने के लिए मजबूत प्रयास करने चाहिए।

0 Comments