बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ नालन्दा के द्वारा केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधियों नीतियों एवं बीड़ी उधोग को बंद करने की सरकारी साजिश के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर स्थानीय अस्पताल चौराहा पर धरना का आयोजन किया गया धरना को सम्बोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ नालन्दा के जिला मंत्री सतीस चन्द्र प्रभात ने कहा कि केंद्र का मोदी सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के कारण आज 7 करोड़ बीड़ी मजदूरो के रोजगार पर संकट आ गया है सरकार संवाद के सभी रास्तो को बंद करके अपनी नीतियां लागू करना चाह रही है सरकार जहां एक तरफ लाखो लोग को रोजगार का स्वप्न दिखा कर भाजपा सत्ता में आती है लेकिन नीति आयोग में बैठे रहनुमाओं के उलूलजुलुल नीतियों के कारण आज 5 करोड़ लोगों को रोजगार देने बाली बीड़ी उधोग आज बर्बाद होने के कगार पर है भारतीय मजदूर संघ सरकार को चेतावनी देती है है कि सत्ता मद के नशे में चूर केंद्र सरकार होश में आये अन्यथा मजदूर सड़क से लेकर संसद तक ईंट से ईंट बज देगी
वरिष्ठ श्रमिक नेता कनक प्रकाश ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि cotpa act 2003 में किये गये प्रावधान से बीड़ी को सरकार मुक्त करें क्योंकि यह 5 करोड़ लोगों के आजीविका मुहैया कराती है
Bms इस कार्यक्रम के माध्यम से मांग करती है कि सरकार अविलंब यह कानून वापस ले

0 Comments