नालंदा जिले की महिला क्रिकेट खिलाड़ी सिल्लु राज का राज्यस्तरीय क्रिकेट लीग "सरोजिनी नायडू महिला क्रिकेट लीग" के लिए हुआ चयन।
बिहारशरीफ के सोगरा हाई स्कूल मैदिन मे स्थित आलीशाह क्रिकेट एकेडमी मे कोच मो. अरसद जेन से क्रिकेट का बारीकियां सीखरही महिला खिलाड़ी सिल्लु राज का पटना मे 9 फरवरी को हुए चयन ट्रायल मे ट्रायल के बाद सरोजिनी नायडू महिला क्रिकेट लीग के लीए चयन किया गया है।
बिहारशरीफ के मगध कॉलोनी की निवासी स्व0 दयानंद प्रसाद तथा कृष्णमंति देवी की तीसरी पुत्री है सिल्लु राज चयन होने का पता चलने के बाद घर मे सभी बहौत खुश हैं और सिल्लु राज को भविष्य मे नालंदा का नाम रौशन करने का आशीर्वाद दे रहे हैं।
इस मौके पर कोच मो. अरसद जेन ने कहा के नालंदा जिले मे वैसे भी महिला क्रिकेटर नही के बराबर है एसे मे सिल्लु राज का चयन दुसरी लड़कियों को क्रिकेट खेलने के प्रति जागरूकता का काम करेगा , सिल्लु राज एक मेहनती खिलाड़ी है और यही एक मात्र खिलाड़ी है जिनका चयन नालंदा जिले से इस महिला लीग के लिए हुआ है।

0 Comments