बिहारशरीफ के पहाड़ी पर स्थित मकबरे को तोड़कर मन्दिर निर्माण की सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी के ख़िलाफ़ एसडीपीआई टीम ने की करवाई।

बिहारशरीफ-बिहार शरीफ बड़ी पहाड़ी पर एतिहासिक इब्राहिम मालिक बयां के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक लिखने पर SDPI ने आरोपी पर नालन्दा प्रशासन से FIR करने की मांग किया और लहेरी थाना तथा DSP से मिलकर आवेदन दिया साथ ही SDPI के शमीम अख्तर ने कहा कि अगर प्रशासन 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नही करती है तब सड़क पर उतर कर गिरफ्तारी की मांग करेगी SDPI,

ज्ञात हो कि कल 15 तारीख़ को सुबह 10 बजे से माधवलाल कश्यप नाम फ़ेसबुक आईडी से मकबरे के बाहर का फोटो लगाकर हजरत इब्राहीम मालिक बयां के मकबरे को तोड़कर मंदिर निर्माण करने की बात कही थी जिसकी शहर में चर्चा जोरों से है और शहर का माहौल को देखते हुए SDPI ने तत्काल जिला प्रशासन से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने की मांग की है।

जिला अध्यक्ष आसिफ अहसन ने कहा है कि इससे पहले भी कई बार हिंदूवादी संगठनों द्वारा इसे तोड़ने और मंदिर बनाने की बात की है और पिछले साल मजार के ऊपर लटका सिजरा को भी चोरो कर लिया गया था जिसे नालन्दा प्रशासन द्वारा बरामदी करली गई थी उन्होंने कहा कि जल्द दोषियों को पकड़ा जाए वरना आंदोलन करेगी SDPI