नवादा के बच्चों ने बुधवार को एक नई दुनिया से परिचय पाया। रैम्प वॉक कर बच्चों ने अपनी छिपी प्रतीमा का प्रदर्शन किया। नवादा के जैन धर्मशाला में पहली बार बरनवाल प्रोडक्शन के द्वारा किड्स फैशन शो का आयोजन हुआ। इसमें शहर के बच्चों ने काफी बढ़ चढ़कर भाग लिया और सभी ने अपने जलवे बिखेरे। बच्चों को पढ़ाई से इतर देश दुनिया की जानकारियों से परिचित कराने और फैशन शो जैसे आयोजनों में भागीदारी को लेकर नवादा में यह नई पहल थी।   ऑर्गेनाइजर यशराज के संयोजन में बच्चों का ऑडिशन लिया गया और इस आधार पर बच्चों का फाइनल राउंड के लिए चयन किया गया। जज के रूप में फैशन आइकन ऑफ इंडिया प्रिंस फैब्रंस, मिस मगध सन्नी त्रिवेदी समेत मिस्टर एंड मिसेज मगध के ब्रांड एंबेसडर एस. रेयान मौजूद थे।