नये कृषि बिल के विरोध में स्वराज पार्टी ने किया आक्रोश मार्च।

बख्तियारपुर। देश में लाये गये नये कृषि कानून के विरोध में और देश में हो रहे किसान आँदोलन के समर्थन में स्वराज पार्टी द्वारा आज बख़्तियारपुर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बख़्तियारपुर के विभिन्न गाँव व देहात से हजारों किसानों ने भाग लिया। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वराज पार्टी के किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा कि भारत की मौजूदा सरकार देश के चंद उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिये देश तमाम सरकारी प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इससे देश की संप्रभुता खतरे में आ गयी है। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वराज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रणधीर सिंह ने कहा कि किसी भी देश की लोकतांत्रिक सरकार का पहला कर्तब्य होता है कि देश के हित में कानून बनाये। परंतु हमारी सरकार चंद उद्योगपतियों के हित में काम करने लगी है। सभा को संबोधित करते हुए छात्र स्वराज प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अभी ऐसा ही एक कृषि कानून देश की मौजूदा सरकार ने लाया है जिससे देश के तमाम किसान भयभीत हो गये हैं कि अब यह सरकार देश के तमाम सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचने के बाद किसानों से उनका खेत भी छीन लेगी। जिससे देश के कोने-कोने के लोग आक्रोशित व आँदोलित हो गये हैं। ऐसी स्थिति में देश की मौजूदा सरकार को एक भी दिन सत्ता बने रहने देना देश के अहित में होगा। स्वराज पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति से देश के किसानों के अहित में लाया गया कृषि कानून को रद्द करने एवं देश की मौजूदा सरकार को बर्खास्त करने की माँग किया ताकि देश की जनता को राहत मिल सके। राहुल, रंजय, मनोरंजन यादव,अनुज यादव, शेखर आजाद, शिव शंकर, सुबोध, व अन्य स्वराज साथी सामिल हू।