किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया नये कृषि बिल के विरोध में।
दाउदनगर, औरंगाबाद। देश में लाये गये नये कृषि कानून के विरोध में और देश में हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में स्वराज पार्टी द्वारा आज दाउदनगर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में दाउदनगर के विभिन्न गाँव व देहात से हजारों किसानों ने भाग लिया। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वराज पार्टी के अध्यक्ष सोम प्रकाश ने कहा कि भारत की मौजूदा सरकार देश के चंद उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिये देश के तमाम सरकारी प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इससे देश की संप्रभुता खतरे में आ गयी है। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वराज पार्टी के महासचिव कुमार राजेश ने कहा कि किसी भी देश की लोकतांत्रिक सरकार का पहला कर्तव्य होता है कि देश के हित में कानून बनाये। परंतु हमारी सरकार चंद उद्योगपतियों के हित में काम करने लगी है। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी उपाध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने कहा कि अभी ऐसा ही एक कृषि कानून देश की मौजूदा सरकार ने लाया है जिससे देश के तमाम किसान भयभीत हो गये हैं कि अब यह सरकार देश के तमाम सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचने के बाद किसानों से उनका खेत भी छीन लेगी। जिससे देश के कोने-कोने के लोग आक्रोशित व आंदोलित हो गये हैं। ऐसी स्थिति में देश की मौजूदा सरकार को एक भी दिन सत्ता में बने रहने देना देश के अहित में होगा। स्वराज पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति से देश के किसानों के अहित में लाया गया कृषि कानून को रद्द करने एवं देश की मौजूदा सरकार को बर्खास्त करने की माँग किया ताकि देश की जनता को राहत मिल सके।

0 Comments