एसपी ने कहा-सौहार्द से खिलवाड़ नहीं,50 पर केस....

एसपी हरिप्रसाद ने एक बार फिर सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम कर दी। बिहार थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह के पीछे पहाड़पूरा चौक के समीप गुरुवार की शाम मारपीट वाह रोड़े बाजी हुई थी जानवरों द्वारा फसल चरने के कारण दो पक्ष के लोग आपस में भिड़े थे एसपी के आदेश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रव की साजिश नाकाम कर दी इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 10 नामजद व 40 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।एसपी ने बताया कि किसी भी हाल में संप्रदायिक सौहार्द से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।डीएसपी शिबली नोमानी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।