आम बजट 2021 श्रमिक विरोधी और निजीकरण को बढ़ावा देगा 
------------------------------
भारतीय मजदूर संघ के विभाग संगठन मंत्री अशोक कुमार एवं जिला मंत्री सतीस चन्द्र प्रभात ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जीवन बीमा निगम  में IPO लाना रेलवे में PP मॉडल बीमा सेक्टर में विदेशी निवेश की सीमा 74 प्रतिशत तक बढ़ाना सरकार के पूंजीपतियों के प्रति रहम दिली दिखाता है आने बाले समय मे सरकार  सरकारी सेक्टर के लाभ प्रद संस्थानों को बेचने के एजेंडे को बढ़ा रही है जिसका भारतीय मजदूर संघ विरोध करता है एवं इन सभी योजनाओं को वापस लेने की मांग करती है 
कोरेना जैसे विश्व व्यापी महामारी के बाद माध्यम वर्ग एवं सरकारी नौकरी पेशा लोग आयकर में छूट की उम्मीद लगाये हुए था लेकिन सरकार की ओर से कोई रियायत नही दिया गया जिससे मध्यम बर्ग निराश है 
भारतीय मजदूर संघ चाय बागानों को बचाने के लिये राहत पैकेज की घोषण एवं हेल्थ सेक्टर के लिये रिकॉर्ड पैसे की आवंटन के निर्णय का स्वागत करती है
सरकार के सरकारी सेक्टर के बैंक  एवं अन्य संस्थानों के निजीकरण  के निर्णय  को वापस लेने हेतु आग्रह करता है
भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक 12 एवं 13 फरवरी को होने बाले बैठक में आंदोलन करने हेतु निर्णय लिया जाएगा