नालंदा डीएम के द्वारा रिशव कश्यप को मिला नालंदा रत्न का पुरूस्कार।

नालंदा जिला के परवलपुर बाज़ार सके रहने वाले मॉडलिंग के बादशाह रिशव कश्यप जी जिन्होंने अपनी उपलब्धियों के दम पर Mr. India popular 2019, Mr UP 2019 और साथ में  यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया 2020 का खिताब भी जीत चुके है, अब उन्हें नालंदा युवा मोर्चा के तरफ से डीएम योगेन्द्र सिंह के हाथो नालंदा रत्न पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्हें भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 70 अवॉर्ड और लगभग 98 शोज़ कर चुके है और साथ ही 40 शो से ऊपर जज भी कर चुके हैं। इनकी उपलब्धियां जितनी बताई जाए उतनी कम है।

उन्होंने एक webseries (प्रिंस नरूला ) के साथ भी काम किया है जो कि कुछ ही महीनों में देखने को मिलेगा और साथ में उन्हें‌ कॉलर्स टीवी का एक सीरियल भी मिला हुआ है जिसकी शूट फरवरी माह से शुरू होने वाली है।

इन्होंने नालंदा ज़िला का नाम सुनहरे अक्षरों में मॉडलिंग के कतार में लिख दिया है। 

इनके पिता जी का नाम रौशन कुमार है जो कि एक बिजनेसमैंन है। रिशव कश्यप जी मात्र 21 वर्ष के है।‌ जब वो मॉडलिंग के क्षेत्र में घुसे थे तब उन्होंने 1 साल घर से दूर रह कर अपने सपनों को उड़ान दिया और अभी भी कर रहे है।

डीएम योगेन्द्र सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य के शुभकमनाए की और साथ में नालंदा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और नालंदा विधान सभा के पूर्व प्रत्याषी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया जी ने कहा कि नालंदा के लिए गर्व की बात है कि नालंदा का बेटा बाहर जाकर नालंदा का नाम रौशन कर रहा है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामाएं दी साथ में उन्होंने कहा कि हमलोगो को गर्व मेहसूस हो रहा है कि उन्हें हमलोग उन्हें नालंदा रत्न से सम्मानित कर रहे हैं। 

नालंदा रत्न मिलने के बाद मॉडल बेटा रिशव कश्यप ने डीएम साहब,मुखिया जी और साथ में पूरे नालंदा युवा मोर्चा  और नालंदा वासियों को बहुत बहुत धन्यवाद कहा जो उन्हें हमेशा सपोर्ट, प्यार और आशीर्वाद देते है। और साथ में उन्होंने कहा की नालंदा का नाम मैं फ़िर से विदेश के मंचों पर लेजाऊंगा और वो जल्द ही एक इंटरनेशनल फ़ैशन वीक करेंगे। उनका सपना है कि वो एक इंटरनेशनल मॉडल और साथ में एक अच्छा एक्टर बन पाए।