नववर्ष मिलन समारोह सह स्वराज पार्क का उद्घाटन।

बख्तियारपुर। नववर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अनुसार स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पुर्व विधायक (ओबरा) श्री सोम प्रकाश सिंह ने  फीता काट कर स्वराज पार्क (बख्तियारपुर पटना फोरलाईन से सटे तेलमर चौराहा निकट जगदम्बा स्थान के पुरव) का विधिवत उद्धघाटन किये साथ ही नववर्ष मिलन समारोह का संचालन किए। प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह के द्वारा लिट्टी-चोखा व खीर का भी व्यवस्था किया गया था। जिसे मिलन समारोह में आये लोगों ने आपस में मिलजुल कर ग्रहण किया। बख्तियारपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रणधीर कुमार ने नववर्ष के स्वागत के मौके पर मिलन समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सोम प्रकाश सिंह ने बख्तियारपुर थाना में बिताए पल को स्वराज कार्यकर्ताओं के बीच रखा तथा नववर्ष पर कार्यकर्ता एवं प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नालन्दा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार,  जिला सचिव संजय कुमार, हरनौत विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कन्हैयालाल यादव, पटना जिलाध्यक्ष अरूण कुमार बर्मा, जिला सचिव मनोज कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद, बख्तियारपुर प्रखण्ड अध्यक्ष विनय भुषण कुमार उर्फ शेर सिंह, स्वराज छात्र अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, रंजय नाथ, शेखर कुमार पाण्डेय एवं अनेकों लोग शामिल हुए।