राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भव्य  राम मंदिर निर्माण हेतू धन संग्रह टोली निर्माण के लिए बिहार शरीफ के वार्ड संख्या 20 ,बड़ी पहाड़ी के कुशवाहा धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। जिसमें धन संग्रह( श्रद्धा निधि) टोली का गठन किया गया। यह अभियान 14 जनवरी मकर संक्रांति से आरंभ होकर 27 फरवरी, माघी पूर्णिमा, रैदास जयंती तक चलेगा। टोली का गठन संघ प्रचारक उपेन्द्र भाई त्यागी के देख रेख में किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान विश्व का सबसे बड़ा अभियान होगा जिसमें सभी प्रमुख रामभक्त हनुमान बनकर सबके घरों में जाकर श्री राम जन्मभूमि के बारे में राम मंदिर से राष्ट्र मंदिर बनाने हेतू हर घर में जन जागरण करेंगे और प्रत्येक घरों से परिवार के प्रत्येक सदस्यों से राम मंदिर हेतू धन संग्रह करेंगे।    इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, बिहार शरीफ उत्तरी के अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि  सदियों के संघर्षों एवं लाखों बलिदान के बाद आखिरकार आज वो शुभ घड़ी आ गई जब प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण आरंभ हो चुका है। यह भारत और सम्पूर्ण भारत वासियों के लिए गौरव की बात है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक  कार्यकर्ता रामसेवक बनकर धन संग्रह अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा यह परम सौभाग्य की बात है कि इस कार्य के लिए हमसभी को अवसर प्राप्त हुआ है। 

इस अवसर पर शिवम् राज, नगर कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,  कुंदन कुमार बजरंग दल, नालंदा, मजदूर संघ के विभाग संगठन मंत्री सोनू अशोक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नगर सह मंत्री  प्रतीक राज, भेषनाथ प्रसाद,सुजीत कुमार,काशी कुमार,रवि कुमार,राजेश कुमार,विजय विक्रम, बिट्टू कुमार,पवन कुमार सहित दर्जनों रामसेवक उपस्थित रहकर श्री राम मंदिर निर्माण हेतू बढ़-चढ़कर सहयोग का संकल्प लिया।       अमरेश कुमार, अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ महानगर उत्तरी।