नालंदा के प्रिंस फैब्रंस ने जीता फ़ैशन आइकन ऑफ इंडिया का अवॉर्ड- पारूल चौहान और सना खान के द्वारा सम्मानित.
नालंदा के प्रिंस फैब्रंस ने जीता फ़ैशन आइकन ऑफ इंडिया का अवॉर्ड पारूल चौहान और सना खान के द्वारा सम्मानित. दिल्ली में आयोजित ASV प्रॉडक्शन हाउस द्वारा आयोजित अवॉर्ड शो में हिस्सा लेकर और उससे जीत कर दिखाया और नालंदा का नाम इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिख दिया। प्रिंस फैब्रंस जो कि एक यूट्यूबर भी है तथा रैपर भी है। अभी इनका एक रैप सोंग पर 148K+ व्यू गया है, इन्हें इसके लिए भी बहुत बधाइयां मिल रही है साथ ही जयपुर में गेस्ट ऑफ ऑनर का अवॉर्ड जीत चुके है ये अवॉर्ड एम टीवी के रियलिटी शो में भाग लेने वाले देश के प्रसिद्ध मोडल नितिन आहुजा,एम टीवी के रियलिटी शो लव स्कूल का हिस्सा बन चुकी क्रिसटीना के द्वारा दिया गया और मिस्टर एंड मिस यूनिवर्सल इंडिया अमबेस्डर जैसे बड़े लेवल के शो में प्रिंस फैब्रंस स्पेशल वॉक कर चुके हैं। प्रिंस फैब्रंस अपने आप को वो मिस्टर वर्ल्ड देखना चाहते है और बहुत बड़े यूट्यूबर बनने कि चाहत रखते है साथ में एक बड़े रैपर भी बनाना चाहते है।
प्रिंस फैब्रंस मथुरिया मोहल्ला बिहारशरीफ के रहने वाले है। उनके पिता जी का नाम स्वर्गीय भोला प्रसाद और माता जी नीतू सिंह है और वो घर परिवार को भी साथ-साथ देखते है और अपने सपने को भी पूरा करने की चाहत रखते है।और फ़ैशन वीक जीतने के बाद उनके मोहल्ले वालो की खुशी का ठिकाना ना रहा। कानपुर में गेस्ट ऑफ ऑनर भी रह चुके है अभी ये महज 17 साल के ही है और वो बताते है की मेरे सपने के पीछे मेरे भैया रिशव कश्यप (जो कि एक नामी मॉडलिंग दुनिया के बादशाह भी है) उनका हाथ और पूरा सपोर्ट है।

0 Comments