बाबा साहब के  विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है- भन्ते शीलभद्र

बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अस्थावां के तरवनी ग्राम में रविवार को तथागत गौतम बुद्ध की पूजा अर्चना के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भन्ते शीलभद्र ने कहा कि बाबा साहब के दिये गए संविधान को वर्तमान सरकार ने खत्म करने की कोशिश कर रही हैं।बाबा साहब की संविधान ही हमारे समस्त नागरिकों को समानता का अधिकार दे सकता है।वर्तमान समय में हमारे देश मे रूढ़िवादी परम्परा चरम सीमा पर है।इस कार्यक्रम में विद्यानन्द चंद्रायन, भन्ते खनतीबारा, शिवधर पासवान,प्रशान्त कुमार,डॉ सुनील कुमार,प्रो रविन्द्र, रणधीर कुमार समेत सैंकडो लोगो ने भीमराव की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।