जन सेवा की भावना- संजय कुमार।
बिहारशरीफ। आजादी से लेकर आज तक नेता कहते आ रहे हैं कि जनसेवा ही प्रथम कर्तव्य है। परंतु यह किसी नेता ने यह नही कहा कि मलाई खाने के लिए जनसेवा करते हैं। जहां तक मेरा मानना है कि जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन कि तरह आती तो पर स्टेशन को पीछे छोड़ देती है। आम जनमानस के दिलो-दिमाग पर छाना ही जनसेवा है। यह बातें स्वराज पार्टी के जिला सचिव संजय कुमार ने बताया और कहा कि आने वाला समय जनता को कोई बरगला कर आगे नही बढ़ सकता है। जनभावनाओं को दरकिनार न करते हुए उनके पीछे-पीछे चल ही जनसेवा कि जा सकती है। श्री कुमार ने कहा कि अभी हाल ही में विधानसभा चुनाव समाप्त हुआ है और अगले साल 2021 में पंचायती राज का चुनाव आने वाला है। इसमें ईमानदार प्रत्याशी का चुनाव कर एक मिसाल कायम करे ताकि आमजनता का सही विकास हो। विकास ही पंचायती राज का असल उद्देश्य है। जनसेवा वार्ड से लेकर प्रखण्ड पहुंचाएं। ताकि जिला में विकास दिख सकते।

0 Comments