फ्रेंडली ग्रुप के सदस्यों ने कम्बल वितरण किया।
बिहारशरीफ-बढ़ते ठण्ड को देखते हुए फ्रेंडली ग्रुप के सदस्यों ने राह में सो रहे एवं असहाय लोगों के बीच शहर में कम्बल वितरण किया।यह कम्बल वितरण चोरा बगीचा,गगन दीवान,हॉस्पिटल मोड़,सोहसराय,नई सराय एवं रेलवे स्टेशन इलाके में बांटा गया।साथ ही साथ यह वितरण सड़कों के इलावा मंदिर परिसर एवं मस्जिद परिसर इलाके में भी दिया गया।ग्रुप के सचिव एस राजा ने कहा कि हमारी सदस्य गरीबों एवं बेसहारों के बीच हर संभव मदद करेगी।आपको बताते चलें कि लॉक डॉन की स्थिति में भी फ्रेंडली ग्रुप ने अपना बेहतर योगदान दिया है।
इस मौके पर उपस्थित शादाब आलम,आसिफ,आदिल खान,अमन,दिलशाद उपस्थित रहे।

0 Comments