विंटर ताइक्वांडो कैंप का किया गया आयोजन

बिहार में पहली बार बेगुसराय के बरौनी (बारो) में चैम्प ताइक्वांडो एकेडमी के द्वारा पहली बार सेंसर ट्रेंनिंग कैंप आयोजित किया गया 

इस आयोजन में सबसे पहले aisf जिलाध्यक्ष सजग भाई के लिए दो मिनट का मौन और इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जो 26 से 29 तक चलेगा।



इस कार्यक्रम के उद्घाटन  मटिहानि विधायक राजकुमार ,बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट मनोज कुमार सिंह ,अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी सागर कुमार ,हम पार्टी के जिला अध्यक्ष पीयूष ,इश्तियाक उर्फ़ बुलेट भाई, गोल्डन, चैम्प ताइक्वांडो एकेडमी के हेड ऑफ कमिटी साकेत कुमार,टीम कोच सलमान, अंतरास्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कैसर रेहान

 के द्वारा किया गया तमाम सम्मानित अतिथि को बुके ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

यह विंटर कैंप आयोजित करने का एकमात्र उद्देश्य बिहार के प्रतिभान खिलाड़ियों को सेंसर पर ट्रेनिंग करवा कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह सुनिश्चित कर सके। 

और ताइक्वांडो की नई तकनीक से लैस हो सके इस कैंप में बिहार के अलावा अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं गुजरात ,यूपी ,दिल्ली, हरियाणा के भी खिलाड़ी इस कैंप में भाग ले रहे।

तमाम खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सागर कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्य रूप से इस आयोजन में अपनी भूमिका निभाने वाले अमीन हमजा, डाक्टर धीरज, डाक्टर रंजन चौधरी, चैम्प ताइक्वांडो एकेडमी के सलमान, इंजमाम, प्रिंस कुमार, गोलू कुमार, श्याम कुमार टीम मैनेजर रोहन कुमार, मीडिया मैनेजर शमशी फ़िरदौसी सफल आयोजन की कामना की।