सम्पत्ति विवाद में बेटे ने माँ पर लोहे की रॉड से किया हमला-परबलपुर थाना की घटना।


नालन्दा-सम्पत्ति विवाद में बड़े बेटे ने लोहे की रॉड से माँ पर हमला किया है।पूरा मामला यह है कि आनंदी देवी पति लूटन प्रसाद ग्राम लधुआरी थाना प्रबलबलपुर की है, 17 दिसम्बर संध्या बजे छोटा बेटा राहुल कुमार पिता लूटन प्रसाद के घर पर था तभी बड़ा बेटा अशोक कुमार सम्पत्ति के विवाद को लेकर लोहे की रॉड से हमला कर दाहिना पैर तोड़ दिया एवं गाली गलौज करने लगा।वहीं बड़े पुत्र के पत्नी ने हमले के साथ साथ कान की सोने की बाली एवं गले की चैन भी छीन लिया साथ ही साथ कहा कि अगर थाने में केस किया तब जान से मार दूंगा।

आनन्दी देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है।