सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति श्रीकांत को पीएफआई के कैडरों ने उठा कर अस्पताल में फौरन किया भर्ती।


देकपुरा के रहनेवाले श्रीकांत का सहोखर बबुरबनना चेकपोस्ट के समीप एक अनियंत्रित बाइक वाले ने धक्का मार दिया जिसमे श्रीकांत बुरी तरह जख्मी हो गए। रोड पर पड़े जख्मी के हालत में वहां पर से गुजर रहे पीएफआई के कैडर ने फौरन मानवता का फ़र्ज़ अदा करते हुए घायल व्यक्ति को ठेला पर लाद कर निकट के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर के ना रहने के कारण उससे बेहतर इलाज के लिए जीवन ज्योति में एडमिट कराया और उसके परिजनों को फोन कर पूरी घटनाओं की जानकारी दी।यह कार्य काफी सराहनीय कार्य है।

#नालन्दा24टीम