सरकार ईंधन को धन में परिवर्तित न करें: स्वराज पार्टी।

बिहारशरीफ। आए दिन हो रहे गैस सिलेंडरो कि बेतहाशा वृद्धि पर आम जनता इस कोरोनाकाल के समय में बोझ को कैसे उठा पाएंगे, जहां लोगों का काम-धाम भी हाथों से जा चुका है। ऐसे में गरीब गुरबों को इस कंपकंपाती ठंड में ईंधन को भी रातों-रात आसमान पर पहुंचा दिया गया है। कैसे घर का चूल्हा-चाकी जलेगा। यह जानकारी स्वराज पार्टी के जिला सचिव संजय कुमार ने दिया और साथ ही कहा की आज-कल लोग अपने घरों में सिर्फ एलपीजी सिलेंडरों पर ही निर्भर है। एलपीजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ईंधन को धन में परिवर्तित कर रहे हैं। इस बेतहाशा वृद्धि में आम गरीब-गुरबा को आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जो आमजनता के हित में नहीं है। स्वराज पार्टी इसका पुरजोर से विरोध करती है।