BYO नालंदा की ओर से संविधान दिवस मनाया गया।
बिहारशरीफ-बिहार यूथ ऑर्गनाइजेशन नालंदा की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर नुक्कड़ सभा हॉस्पिटल मोड़ बिहार शरीफ में आयोजित किया गया। ज़िला अध्यक्ष अरमान अली ने कहा कि BYO की ओर से पुरे प्रदेश में संविधान परिचय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला सचिव तारिक़ अनवर ने प्रोग्राम का प्रारंभ संविधान का प्रस्तावना पाठ से किया। अधिवक्ता नसीकुज्जमा साहेब अपने भाषण में कहा कि भारत का संविधान लिखित और विश्व का सबसे बडा है। लोगों को संविधान की बुनियादी बातें भी नही मालुम है।इस लिए संविधान के प्रति जागरूक करने कि जरूरत है। तब्रेज़ आलम ने मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य के बारे में बताया। सभा में खालिद अनवर, मुमताज़, राकेश भारती, हैदर मनोज,मीजान नोमानी इत्यादि और भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

0 Comments