बिहारशरीफ के तकिया पर जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम।

बिहारशरीफ अल्लामा इकबाल कॉलेज के नज़दीक तकिया पर मोहल्ले में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम किया गया।इस मौके पर मौलाना ज़फ़र फिरदौसी,मौलाना परवेज़ ने मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर कहा कि आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि उन्होंने समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने पर जोर देते हुए कहा कि कुरीतियों से हर इंसान परेशान है। इस्लाम जातिवाद, घृणा, बुराई आदि की इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि इंसान सच्ची बातों को लोगों तक पहुंचाए और झूठी बातों से बचें।