आधे दवाई अस्पताल से लीजिए और आधे दवाइयां बाहर से,ये है बिहारशरीफ सदर अस्पताल का हाल।

बिहारशरीफ-जी हां हम बात कर रहे हैं बिहारशरीफ सदर अस्पताल का,हाल कुछ ऐसा है कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयां आधे आपको मिल जाएंगे अस्पताल में तो आधे के लिए आपको बाहर के मेडिकल शॉप से लेना पड़ेगा।मरीजों को खांसी सिरप से लेकर दर्द रोकने की मलहम तक पिछले 1 साल से अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है।हाल ऐसा है कि डॉक्टर से दवाइयां उपलब्धि नहीं होने की बात मरीज द्वारा कहे जाने पर उनका भी जवाब बाहर से ले लीजिए में होता है।दवाइयां की उपलब्धि नहीं होने पर सिविल सर्जन ने भी कुछ नहीं कहा है।