बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड 24 काशी तकया के वार्ड पार्षद नीरज की दादागिरी से आम जनता परेशान।

बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड नंबर 24 के पार्षद नीरज कुमार की दादागिरी से आम जनता परेशान हाल है अगर कोई भी जनता किसी काम के लिए नीरज कुमार पार्षद के पास जाता है या फोन करता है तो वार्ड पार्षद गाली गलौज मारपीट और बदतमीजी करते हैं आज इंजीनियर अली अहमद ने काशी तकिया एक्सिस बैंक के बगल वाली गली में नाली पर लगे जाली नहीं रहने के बारे में वार्ड पार्षद से बात करनी चाहिए क्योंकि जाली नहीं रहने के कारण बहुत बड़ी कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है हर दिन उसमें दर्जनों लोग गिर जाते हैं इस बात पर वार्ड पार्षद नीरज आग बबूला हो गए और कहने लगे कि तुम कौन होता है कहने वाला साथ ही साथ लोगों में निराशा और खौफ है क्योंकि जब से नीरज कुमार पार्षद बने हैं तब से लोगों को चिन्हित कर प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं।इंजीनियर अली अहमद ने प्रशासन से गुहार लगाई है और कहा है कि वार्ड 24 काशी तकिया में अल्पसंख्यक समुदाय की स्थिति बद से बदतर है कोई देखने वाला नहीं है इसलिए नगर आयुक्त महोदय और जिलाधिकारी महोदय को संज्ञान में लेकर इस मामले पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।