फर्जी टीआरपी रैकेट में रिपब्लिक टीवी शामिल, पैसे देकर बढ़ाता था TRP: मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने फेक टीआरपी (TRP) रैकेट का पर्दाफाश किया है. तीन चैनलों के नाम सामने आए हैं जिसमें रिपब्लिक भारत, बॉक्स सिनेमा और वक्त मराठी शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये टीवी चैनल पैसा देकर टीआरपी को मैन्युपुलेट करने का काम कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक रिपब्लिक टीवी पैसा देकर टीआरपी बढ़ाता है. चैनल के डायरेक्‍टर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. चैनल के खातों की जांच हो सकती है.
टीआरपी को कैलकुलेट करने वाली एजेंसी BARC से जुड़ी एक हंसा नाम की एजेंसी पर शिकंजा कसा. देश भर में 3000 से ज्यादा पैरामीटर्स,मुंबई में तकरीबन 2000 पैरामीटर्स के मेंटेनेंस का जिम्मा BARC से जुड़ी एजेंसी हंसा को दिया गया था जो टीआरपी के साथ छेड़छाड़ कर रही थी.जिन घरों में ये कॉन्फिडेंशियल पैरामीटर्स लगाए गए थे उस डेटा को किसी चैनल के साथ शेयर कर उनके साथ टीआरपी को छेड़छाड़ किया गया. इन घरों में एक खास चैनल को ही लगाकर रखने के लिए कहा गया था जिसके बदले में उन्हें पैसे दिए जाते थे. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया गया।

*नालन्दा24टीम*