हद है:धोनी IPL मैच हारे तो ट्रोलर्स नन्ही जीवा को देने लगे रेप की धमकियां
जीवा धोनी,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 5 साल की बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं।सिर्फ इसीलिए क्योंकि बुधवार को IPL मैच में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने खराब परफॉर्म किया।
हाल ही में,चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्ड के बीच मैच हुआ।इस मैच में केकेआर के 168 रन के टार्गेट को सीएसके पूरा नहीं कर पाई।
इसी वजह से महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव और लगभग पूरी टीम को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, धोनी की 5 साल की बेटी को भी ट्रोलर्स ने नहीं बख्शा। लोगों ने धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा को भी गंदी गंदी गालियां लिखते हुए उसे रेप करने की धमकी तक दे डाली।


0 Comments