बख्तियारपुर विधानसभा से रणधीर सिन्हा होंगें स्वराज पार्टी के सम्भावित उम्मीदवार। 

 बख्तियारपुर। आज स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) का बैठक रंधीर सिन्हा के आवास (न्यू वायपास बख्तियारपुर) में हुआ। विधान सभा 2020 पर चुनावी चर्चा छात्र स्वराज बिहार प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के अध्यक्षता में किया गया। बख्तियारपुर विधान सभा के प्रत्याशी चयन हेतु अहम बैठक किया गया। बैठक में सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश सचिव रणधीर सिन्हा को बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र 180 के सम्भावित उम्मीदवार होंगे। रंधीर सिन्हा बख्तियारपुर के  जाने-माने प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं जो देव इंटरनेशनल प्राइवेट विद्यालय के प्राचार्य है। विद्यालय संचालन के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि स्वराज पार्टी का मैं एक कर्मठ व सक्रिय कार्यकर्ता हुं। हमें उम्मीद ही नहीं पुरा भरोसा है। पार्टी हमें सिंबल देकर बख्तियारपुर विधानसभा से चुनाव लड़ाएंगी। स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोम प्रकाश सिंह भी जनता के बैठक में जनता द्वारा टिकट दिए जाने पर प्रथम चरण के चुनाव को लेकर 07 अक्टूबर को ओबरा विधानसभा (औरंगाबाद) से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस बैठक में स्वराज साथी राजदेव बाबू, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, रामानंद, छात्र स्वराज बाबा रंजय नाथ, राहुल, प्रवीण कुमार व अन्य साथी उपस्थित हुए।