रामविलास पासवान जी को श्रद्धांजलि दी स्वराज पार्टी के संजय कुमार।
बिहारशरीफ। आज केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा। स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) के नालन्दा जिला सचिव संजय कुमार ने भी पटना पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संजय ने कहा कि हमलोग एक ऐसे नेता व राजनीतिज्ञ को खोया है जो आने वाले कुछ बरसों तक शायद ही खोज पाए। उनका हर एक चाल सहयोगी दल व विपक्ष को पकड़ पाना मुश्किल ही नही असंभव प्रतीत हुआ। 74 बर्ष के जीवन में पांच दशक राजनीति में ईमानदारी पुर्वक गुजारे।

0 Comments