बिहारशरीफ के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मूर्ति स्थापित को लेकर निकाला जुलूस-जिलाधिकारी से मूर्ति बैठाने को किया मांग।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से दुर्गा पूजा के अवसर पर मूर्ति स्थापना को लेकर निकाला जुलूस,कार्यकर्ताओं ने कहा कि जहां जहां पाठ हो रहा है वहां वहां  छोटी प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दी जाए।कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर भी धमकी का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें मूर्ति पूजा से वंचित किया जा रहा है।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मूर्ति स्थापित करने की अनुमति दी जाए अन्यथा पूरा हिन्दू समाज एक होकर कल दिनांक 20 अक्टूबर मंगलवार को 3 बजे अनिश्चित कालीन धरने पर  हॉस्पिटल मोड़ पर बैठ जाएगी।