देव इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गई गांधी जयंती।

बख्तियारपुर। देव इंटरनेशनल स्कूल बख्तियारपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी की जयन्ति मनाई गयी। बच्चों संग प्रार्चाय सह स्वराज पार्टी (लो.) के प्रदेश सचिव रणधीर सिन्हा ने गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि महात्मा गांधी विचार पर चलकर ही आज के भागदौड़ के जिन्दगी में आगे बढ़ा जा सकता है। श्री सिन्हा ने राजनीति के हालात पर कहा कि ईमानदार लोगों को राजनीति में आना चाहिए और ईमानदारी पूर्वक जनता के बीच रहकर काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए।