स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोम प्रकाश को ओबरा के जनता का टिकट मिला।

 ओबरा, औरंगाबाद। स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहा। द गाइडेंस कोचिंग ओबरा के प्रांगण में हजारों हजार की संख्या में जनता पहुंच कर स्वराज पार्टी के सोम प्रकाश को अपना नेता घोषित किया और जनता ने कहा कि ऊपर के टिकट का जरूरत नहीं, अब हम लोग आप को टिकट देते हैं। आप चुनावी मैदान में आराम से अपना चहल कदमी करें और विधानसभा जाने का तैयारी करें। हमलोग अपना बहुमूल्य वोट देकर व सहयोग कर विधानसभा भेजने का काम करेंगे। सोम प्रकाश सिंह ने कहा कि ओबरा विधानसभा में न मेरा घर है न जमीन लेकिन ओबरा के जनता के दिलों में थोङी सी जगह बनाई है और साथ ही कहा कि इस चुनाव में अपने घर से न एक रूपया लगाएंगे न एक रूपया घर ले जाएंगे। स्वराज पार्टी के सोम प्रकाश इतने पर ही नही रूके उन्होंने कहा कि यह आवाज पुरे बिहार के जनता के पास जानी चाहिए कि उपर से टिकट लेकर आने वाले को जनता वे टिकट कर दें। ओबरा के जनता ने पहले भी 2010 हमें विधानसभा बिना खर्च भेजने का काम किया है।उसी तरह 2020 में भी भेजने का मन बना लिया है।

     पत्रकारों के पूछे जाने पर स्वराज पार्टी सोमप्रकाश ने कहा कि स्वराज पार्टी चुनाव के समय में नहीं चुनाव से पहले ही मेहनत करती है। सब कोई के नॉमिनेशन में भी भीङ आता है। ओबरा विधानसभा की जनता ऊपर वाला टिकट के रिजेक्ट कर दिया और कहा कि वोट हमरा और सौदा ऊपर से होई। आज हजारों हजार जनता आई थी और अपना टिकट दे दिया है। श्री सिंह ने कहा कि हमरा राजनीति ऊपर छतरी से नही घर-द्वार खेत-खलिहान में जनता ने मेहनत किया है।
   हम गरीबों के हक-हकूक कि लङाई लङते है।