बिहारशरीफ के खरादी मोहल्ला में विधानसभा राजद प्रत्याशी सुनील कुमार का जनसंपर्क अभियान।
बिहारशरीफ-चुनाव नजदीक आते ही सभी प्रत्याशी मैदान में अपना दम खम खूब लगा रहे हैं।वहीं बिहारशरीफ विधानसभा से राजद प्रत्याशी सुनील कुमार का जनसपंर्क अभियान भी तेज हो गया है,आज बिहारशरीफ के वार्ड नम्बर-36 खरादी मोहल्ला में सुनील कुमार ने लोगों से जीत की आशीर्वाद मांगते हुए जन सम्पर्क सभा को सम्बोधित किया।उन्होंने कहा कि इस इलाके में हम पहली बार आए हैं हमें मौका दीजिए बार-बार आने का,साथ ही साथ उन्होंने सरकार बदलने पर भी लोगों के बीच अपनी बात रखी।


0 Comments