परिवार के चार लोगों की गला रेतकर हत्या से दहल गया जिला-दीपनगर की घटना।

बदमाशों ने एक साथ परिवार के 4 सदस्यों की गला रेतकर हत्या कर जिलावासियों को दहला दिया।घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले में हुई सोमवार को ताला लगे मकान से बदबू आने पर पड़ोसी और परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई।दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल होने पर पुलिस कमरे का नज़ारा देख हैरान रह गई।पति-पत्नी और दो बच्चों की लाश अलग-अलग कमरे में मिली।शव सड़ चुका था।जिससे 3 दिन पहले हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।एसपी नीलेश कुमार,सदर डीएसपी शिबली नोमानी,थानाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी मौके पर आकर घटना की जांच में जुट गए।थानाध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने बताया कि मौके से किसी तरह की वारदात की सबूत नहीं मिला है।पटना से फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।जांच जारी है।