कोरोना वायरस महामारी में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूर्ति करने के लिए फ्रेंडली ग्रुप के सदस्यों ने लगाया रक्त शिविर।

बिहारशरीफ-कोरोना वायरस महामारी के दौरान ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी ज़्यादा देखने को मिल रही है।इसी को देखते हुए फ्रेंडली ग्रुप संस्था द्वारा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में सदस्यों के एलावे बाहरी लोगों ने भी रक्तदान किया।यह रक्त दान शिविर शाम 3 बजे से 5 बजे तक चला।ग्रुप के सचिव एस राजा ने कहा कि हमारी टीम शहर में ज़रूरत की आवश्यकता के अनुसार हर संभव मदद करते आए है और आगे भी करेगी।आपको बतादें की कुल 9 यूनिट रक्त दिया गया।


सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सावधानियां बरती गई।यहां सभी कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं ने मास्क पहना हुआ था। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की गई। हाथों को सेनेटाइज करवाया गया।इस मौके पर फ्रेंडली ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे।