स्वराज पार्टी के प्रत्याशी सोम प्रकाश कि धर्मपत्नी शशि यादव ने महिला कफीला का संभाली कमान।                         

(ओबरा) औरंगाबाद। ओबरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से स्वराज पार्टी के प्रत्याशी सोम प्रकाश का क्षेत्र में ग्रामीण जनता का अपार सहयोग व समर्थन मिल रहा है। खास कर महिलाओं की अधिक संख्या में समर्थन मिलने से काफिला को संभालने के लिए सोम प्रकाश की धर्मपत्नी शशि यादव  मैदान में उतर गई हैं। स्वराज महिला सेना की काफिले को बखूबी संभाल रही है। घरेलू महिला होने के बावजूद काफिले ऐसे संभाल रही है जैसे कोई राजनीति में बरसों से काम कि हो। गांव में जैसे ही स्वराज पार्टी कि प्रचार गाड़ी पहुंचता है। उस गांव के बच्चे-बुजुर्ग, नौजवान और महिलाएं घरों से निकल कर एक सभा में शामिल हो जाते हैं। सोम प्रकाश सिंह कि बातों को बङे ही ध्यान पूर्वक सुनते हैं। एक नारा लगता है गांव कि जनता जिन्दाबाद, ओबरा विधानसभा की जनता जिन्दाबाद। जैसे ही काफिला आगे बढ़ता है। गांव कि समस्त ग्रामीण उनके पीछे-पीछे हो लेता है उसी काफिले को संभालने के लिए शशि यादव को ओबरा विधानसभा के मैदान में उतरना पड़ा।