स्वराज पार्टी के प्रत्याशी रणधीर सिन्हा ने किया नामांकन।

बख्तियारपुर। आज 180 बख्तियारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से स्वराज पार्टी के प्रत्याशी रणधीर सिन्हा बख्तियारपुर से रोड शो करते हुए खुशरूपुर के बैकटपुर मंदिर में पूजा अर्चना कर नामांकन के लिए पटना प्रस्थान किये। रोड शो के दौरान बख्तियारपुर विधानसभा मे जगह जगह रणधीर सिन्हा जी का भव्य स्वागत किया गया । खुशरूपुर मे पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में सभा को सबोधित करते हुए रणधीर सिन्हा ने कहा की अगर हमारी जीत हुई तो जनता के हक हकूक की लड़ाई सदन में होगी और हार गए तो सड़क से सदन तक होगी। हमारी मेनोफेस्टो शिक्षा, स्वास्थ्य, और जन जन को जगाना है। इस रोड शो में दर्जनों मोटरसाइकिल व जनता का प्यार दुलार हर जगह मिला है।