हरनौत विधानसभा से स्वराज पार्टी के कन्हैया लाल यादव आज करेंगे नामांकन
बिहारशरीफ। नालन्दा जिला के १७७ (177) हरनौत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) के कन्हैया लाल यादव करेंगे नामांकन और साथ ही द्वितीय चरण के नामांकन में पटना जिला के180 बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से रंधीर सिन्हा भी करेंगे नामांकन। यह जानकारी स्वराज पार्टी के जिला सचिव संजय कुमार ने दी और कहा कि नालन्दा जिला से मात्र एक सीट से लङेगी हमारी पार्टी। श्री कुमार ने कहा कि कल देर रात औरंगाबाद से मिले सिंबल। कन्हैया लाल सबसे कम उम्र के प्रत्याशी होंगे। जो हरनौत विधानसभा के लिए एक गर्भ की बात होगी। एक युवा प्रत्याशी को हरनौत कि जनता विधानसभा भेजने का काम करेंगी। हरनौत कि जनता जिन्दाबाद।

0 Comments