दूर्गा पूजा को लेकर हजारों गाइडलाइन मगर चुनावी सभा एवं नामांकन में उमड़ रहा है जन सैलाब,अचार सहिंता बना मज़ाक।


नालन्दा-इस साल कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सरकारी गाइडलाइन की हजारों नियम एवं शर्तें हज़ार बार जारी की गई है।साथ ही साथ सभी थाना में भी शांति समिति की बैठक कर सरकार द्वारा जारी किए गए दुर्गा पूजा को लेकर गाइडलाइन पढ़ाई एवं बताइ जा रही है।मगर सवाल यहां ये है कि त्योहार मनाने से फैलेगा कोरोना मगर हजारों की भीड़ बिना समाजिक दूरी बनाए बिना मास्क पहने नेता जनसभा अचार सहिंता को ताख पर रख कर रहे हैं जैसे कि इनसे न ही फैलेगा कोरोना।

हालांकि ज्ञात यह है की कानून बस हम जनता के लिए ही है इन नेताओं के लिए न कानून और न ही सरकारी गाइडलाइन का पालन।

हम जनता है मगर हम स्वतंत्रत नहीं।