रामविलास पासवान जी का श्रद्धांजलि सभा स्वराज पार्टी के द्वारा किया गया।
बख्तियारपुर। वृंदावन कॉलोनी न्यू बायपास बख्तियारपुर (पटना) रणधीर सिन्हा जी के आवास पर राम विलास पासवान जी का श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया और सभी सदस्य 1 मिनट का मौन धारण करते हुए आत्मा का शांति के लिए प्रार्थना किया।स्वराज पार्टी के सभी सदस्य बख्तियारपुर विधानसभा के हर प्रखंड के सदस्य शामिल हुए जिसमें मनोरंजन जी, सतीश कुमार सिंह, राहुल शर्मा, कुंदन जायसवाल, वीरेंद्र कुमार सिंह, दीनदयाल जी, संजीत जी, अविनाश प्रेमी, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार पासवान, रविकांत कुमार भारती, रमेश कुमार एवं अन्य कनिष्ठ वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए और स्वराज पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए रणधीर सिन्हा को सर्वसम्मति से समाजसेवी मानकर स्वराज पार्टी का परचम लहराने के लिए उनको बख्तियारपुर विधानसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया और गांव घर चुनाव में आने का स्वागत किया।
अंत में रणधीर सिन्हा जी सभी सदस्यों को स्वागत करते हुए जिम्मेवारी को स्वीकार किया।

0 Comments