आईपीएल में सट्टा लगाने के नाम पर ठगी करने वाला 3 ठग को बिहार थाना ने किया गिरफ्तार।

नालन्दा- बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उपरांवा गांव में छापेमारी कर तीन साइबर ठग को मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।सदर डीएसपी शिबली नोमानी ने बताया कि बिहार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उपरांवा गांव के खांदा में कुछ लड़के एकत्रित होकर आईपीएल मैच का सट्टा खेल रहा है इस सूचना के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी किया तो वहां से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से 2 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया,बरामद की गई फोन की जांच की गई तो यह स्पष्ट हुआ की इस फोन के माध्यम से आईपीएल में सट्टा खेलाया जा रहा है।साथ ही साथ आपको बतादें की पकड़ा गया ठग का तार कतरीसराय के ठगों से जुड़ा हुआ है