स्वराज पार्टी के कन्हैयालाल यादव ने 177 हरनौत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से कराया नामांकन।
बिहारशरीफ। आज अंतिम दिन के नामांकन में स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) के कन्हैयालाल यादव ने अपना नामांकन पत्र बिहारशरीफ सामाहरणालय में नामांकन कराकर मिडिया कर्मी से रूबरू होते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार अपने पांच समर्थकों के साथ नामांकन करने आया हूँ। साथ ही कहा कि हमारी जीत होने पर रोजगार की कमी को दुर करना, शिक्षा का अभाव को कम करना, आपसी भाईचारा की कमी को दुर करना, भ्रष्टाचार उफान को कम करना, धनबल-बाहुबल का स्तर को नीचे लाना,मिडिया जगत का मान-सम्मान घटे हुए को बढ़ाना और अपने क्षेत्र को भय मुक्त वातावरण बनाने का काम करूंगा। इसी मुद्दे के साथ स्वराज पार्टी से 177 हरनौत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आया हूँ। हरनौत कि जनता जिन्दाबाद। सोम विचार धारा जिन्दाबाद।

0 Comments